जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस विंटर सीजन में एयर ट्रेंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोकप्रिय शहरों की फ्लाइट्स कम हुई हैं तो टियर-2 श्रेणी के शहरों के लिए बढ़ी हैं। वर्ष 2017 तक जब जेट एयरवेज बंद नहीं हुई थी, तब दिल्ली के लिए रोजाना औसतन 12 फ्लाइट थीं। कुछ समय पहले तक हैदराबाद के लिए रोज 6 फ्लाइट थीं, लेकिन अब इस ट्रेंड में बदलाव आया है। अब बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई जैसे शहरों की फ्लाइट फ्रिक्वेंसी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। छह साल पहले तक चेन्नई के लिए जयपुर से एक भी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं थी। इसके बाद इंडिगो ने एक फ्लाइट शुरू की थी, जो समर शेड्यूल में बंद हो जाती थी, लेकिन अब चेन्नई के लिए जयपुर से रोजाना औसतन 3 फ्लाइट संचालित हो रही हैं। इसी तरह बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता के लिए फ्लाइट्स की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, जबकि हैदराबाद की फ्लाइट्स में कमी आई है। 25 शहरों के लिए 65 सीधी फ्लाइट टियर-1 में कहां कितनी फ्लाइट


