आरकेएम हादसा: पांचवें मजदूर की भी मौत

भास्कर न्यूज | जांजगीर सक्ती स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुए हादसे में घायल एक और मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मृतक मजदूर पिछले 72 दिनों से रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती था और जिंदगी की जंग लड़ रहा था। हादसे में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान घायल मजदूर बलराम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डभरा उचपिंडा में संचालित आरकेएम पावर प्लांट में 8 अक्टूबर की रात बॉयलर मेंटेनेंस के लिए 10 अधिक लिफ्ट में ऊपर जा रहे थे। लिफ्ट करीब 40 मीटर की ऊंचाई से अचानक गिर गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना चेरा निवासी बलराम यादव भी शामिल था। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा था। बाद में एक और मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। ये हुए हादसे के शिकार लिफ्ट हादसे में अंजनी कुमार , मिश्री लाल, रविन्द्र कुमार, बबलू प्रसाद की मौत हुई थी। विजय सिंह, राम सिंह, संजय कुमार, रामकेश, रतन सिंह गंभीर हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *