चूरू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज:शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, फसलों के पत्तों पर जमी बर्फ

चूरू में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। ठिठुरन भरी सर्दी के बीच पारा लगातार जमाव बिंदु पर है। शनिवार सुबह भी कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। खेतों और बाहरी इलाकों में पानी के बर्तनों और फसलों के पत्तों पर ओस की बूंदे बर्फ के रूप में जम गई। उत्तरी सर्द हवाओं का सीधा असर हो रहा है। जिले में न्यूनतम पारा लगातार जमाव बिंदु पर है। पक्षियों के लिए भरे गए पानी के परिंडों में सुबह बर्फ जम गई। सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पारा जमाव बिंदु के पास होने के कारण खेतों में पानी के पाइप, तारबंदी, फसलों के पत्तों और पक्षियों के परिंडों में पानी बर्फ के रूप में जम गया। सर्दी का सीधा असर बाइक सवार और सुबह जल्दी स्कूल जाने वाले स्कूली बच्चों पर दिखाई दिया। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *