दौसा| आगरा रोड बावन फीट के सामने लखन लाल जागा द्वारा निर्मित शिव मंदिर ओम गायत्री वाटिका कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर में शनिवार को पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेव जी के पौषबड़ा महोत्सव मनाया। वहां उपस्थित भक्त प्रेमसिंह, लखन लाल जागा, बिजेंद्र, गब्बर सिंह चौधरी, नहेरू जागा, यतेंद्र सिंह, विजय जागा, केशव चौधरी, कैलाश जागा, मोहन चौधरी आदि ने मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किए। महादेव भक्तों ने पकौड़ी, पूड़ी का भोग लगाकर पंगत प्रसादी लगाकर प्रसाद वितरण किया।


