दौसा| कोली विकास संस्था दौसा के तत्वावधान में कोली समाज का छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह समाज के छात्रावास लालसोट रोड दौसा में 12 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। जिला मंत्री कन्हैया लाल महावर ने बताया कि समारोह में पूर्व मंत्री अनीता बघेल व रेवदर आबू रोड विधायक मोतीराम कोली, विधायक सिकराय विक्रम बंशीवाल, लालसोट विधायक रामबिलास मीणा, जगमोहन मीणा सेवानिवृत्ति वरिष्ठ आईएएस, पूर्व विधायक गीता वर्मा सिकराय शिरकत करेंगे।


