दौसा| प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए 13 जनवरी को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक एईएन दौसा अ प्रथम कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। एईएन रिंकेश मीणा ने बताया कि शिविर में सोलर सिस्टम प्रदान करने वाले केटीवाई सोलर सिस्टम की ओर से सोलर कनेक्शन से होने वाले फायदे व सब्सिडी लाभ से अवगत कराया जाएगा। सोलर कनेक्शन के लिए आवेदकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।


