पुष्पेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा की पूर्णाहुति, भक्तों ने पाई पंगत प्रसादी

दौसा| शहर की मारुति कालोनी स्थित श्री पुष्पेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री रामचरित मानस की पूर्णाहुति शनिवार को हुई। इस दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। कथा वाचक पं. परमानंद शास्त्री सहित पंडितों ने पूजा-अर्चना करवाई। यज्ञ में विश्व कल्याण के लिए पूर्णाहुति दी गई। भोग आरती के बाद प्रसादी वित​रित की। मुख्य यजमान कल्याण सहाय सैनी ने बताया कि भंडारे में करीब 5 हजार लोगों के लिए प्रसादी तैयार की गई, जिसमें स्थानीय लोगों सहित आस-पास के श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास परमानंद शास्त्री ने श्रद्धालुओं से भक्ति मार्ग से जुड़ने व सत्कर्म करने का आह्वान किया।। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जाग्रत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि इस दौरान संरक्षक मूलचन्द सैनी, अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, संगठन मंत्री बृजकिशोर तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष राधागोविंद शर्मा, मूलचंद सैनी मास्टर, बनवारी लाल सैनी, पार्षद प्रदीप शर्मा, पार्षद आशा खंडेलवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *