चित्तौड़गढ़ | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 21 से 24 जनवरी तक एलडीसी भर्ती परीक्षा का टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यह टेस्ट प्रतिदिन दो पारियों में होगा। परीक्षा केवल जयपुर में होगा। इस दौरान हिंदी और अंग्रेजी में टंकण परीक्षण व दक्षता परीक्षण होगा। प्रत्येक के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिकतम अंक 25 है और अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम प्राप्तांक 9 हैं।


