महाकुंभ के लिए चित्तौड़ से दल रवाना

चित्तौड़गढ़ | महाकुंभ प्रयागराज मेले में चित्तौड़गढ़ शहर के लिए मंगल कामना करने के लिए विशिष्ट लोगों का दल पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बद्रीलाल जाट के सानिध्य में रवाना हुए। इससे पहले दल का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। दोपहर में रेलवे स्टेशन से कुंभ मेले के लिए पूर्व विधायक बद्रीलाल के साथ अनु.जाति जनजाति कर्मचारी समाज के दिनेचंद्र सालवी, लक्ष्मीलाल चेंगेरिया, समाजसेवी भगवान तड़बा, सीताराम जाट, रामचंद्र भाकर व विवेक अग्रवाल चित्तौड़ से रवाना हुए। यह दल महाकुंभ में पहुंच चित्तौड़ जिले के लिए सुखशांति की कामना करेगा। अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चितौड़गढ़ की तरफ से सेक्रेटरी और राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान चित्तौड़गढ़ संगठन के महामंत्री फैज मोहम्मद, चित्तौड़ सरस डेयरी के डायरेक्टर प्रतिनिधि किशन जाट, अनिल मालीवाल, व्यापारी सबरजीत सिंह छाबड़ा, राजेश, बेदीनारायण जाट, नंदकिशोर और राहुल आदि ने दल के सदस्यों को विदा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *