िबलासपुर | सिरगिट्टी क्षेत्र में पानी की किल्लत के बावजूद यहां जल संरक्षण नहीं किया जा रहा है। नगर निगम के दायरे में आने वाले वार्ड-11, दुर्गा मंदिर के पास बोर के माध्यम से लोगों के घरों में पानी सप्लाई की जा रही है। सप्लाई के लिए हाल ही में पाइप लाइन बिछाई गई है लेकिन इसे सही तरीके से फिट नहीं किया गया है। इसके कारण जॉइंट में लीकेज की समस्या बनी हुई है और इससे रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसकी शिकायत निगम कर्मियों से भी की जा चुकी है लेकिन इसे सुधारने को लेकर कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही है। लगातार पानी बहने से सड़क भी खराब हो रही है। – दुर्गा निषाद, सिरगिट्टी


