बिलासपुर| प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित श्रीराम प्रथम स्किल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने छात्रों को उपभोक्ता जागरूकता के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रांत महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी ने छात्रों को उपभोक्ता अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सही बिल लेने, एमआरपी चेक करने, नकली उत्पादों से बचने और गुणवत्ता की अहमियत समझाई। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान के तहत जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष ने साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए, जैसे अनजान कॉल और फर्जी लिंक से सावधान रहना। इस कार्यक्रम में शेफाली घोष, खिलेश, देवी शंकर, दिनेश सारथि, राधेश्याम, आयुष, प्रीति राजेश, मनीषा, रीना सहित अन्य मौजूद रहे।


