दगोरी | ग्राम पंचायत दगोरी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष घनश्याम कौशिक को भाजपा पिछड़ा वर्ग बिलासपुर जिला अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। घनश्याम कौशिक ने शीर्ष नेताओं और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दगोरी के गीता कौशिक, जनपद सदस्य राजकुमार साहू, सरपंच मथुरा भारद्वाज, नरेन्द्र सन्नाट, रामभरोस निषाद, कौशल कौशिक, वंदना, अशोक कौशिक, बिंदा यादव उपस्थित रहे।


