लोक अदालत:7633 प्रकरणों का निस्तारण, 77407948 की अवार्ड राशि पारित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाड़मेर के निर्देशानुसार रविवार को बाड़मेर मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाड़मेर के अध्यक्ष अजिताभ आचार्य की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजिताभ आचार्य की ओर से न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बाड़मेर नरेन्द्र सिंह मालावत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाड़मेर कृष्णा गुप्ता एवं न्यायाधीश ज्योति भट्ट की उपस्थिति में मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। बाड़मेर मुख्यालय पर स्थित न्यायालय एवं चौहटन, गुड़ामालानी, शिव, सेड़वा स्थित न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों, किशोर न्याय बोर्ड व उपभोक्ता मंच बाड़मेर में ऑनलाइन- ऑफलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर 6 बैंचों का गठन किया गया। गठित बैंचों के अध्यक्ष, पैनल अधिवक्ताओं व सदस्यों ने लंबित राजीनामा योग्य कुल 7633 प्रकरणों में आपसी समझाइश से राजीनामा करवाकर 77407948 अवार्ड राशि पारित की। न्यायाधीश अजिताभ आचार्य ने बताया कि इस लोक अदालत के जरिए जिला एवं सेशन न्यायालय बाड़मेर के कुल 7 प्रकरणों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बाड़मेर की ओर से कुल 44 प्रकरणों का निस्तारित कर 32180000 रुपए का पंचाट जारी किया गया। साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाड़मेर में प्री लिटिगेशन के 5471 प्रकरणों का निस्तारण कर 23679326 रुपए के अवार्ड पारित किए। एडीजे संख्या 1 की ओर से कुल 61 और एडीजे संख्या 2 की ओर से कुल 16 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाड़मेर की ओर से कुल 209 प्रकरण, जिसमें अवार्ड राशि 1367612, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 ने 63 प्रकरण, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 की ओर से 47 प्रकरणों व अवार्ड राशि 737504 रुपए, न्यायिक मजिस्ट्रेट बाड़मेर की ओर से 23 प्रकरणों, एजेएम 1 की ओर से 330 प्रकरणों, एजेएम-2 की ओर से 73 प्रकरणों, ग्राम न्यायालय की ओर से 22 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *