खरगोन की घटना‎:जिम में ट्रेडमिल पर 22 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

खरगोन के डायवर्सन रोड स्थित जिम में ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे 22 वर्षीय युवक की हृदयाघात से मौत का चौंकाने वाला मामला शुक्रवार को सामने आया है। अचानक घबराहट होने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की मौत हृदयाघात से हुई। जानकारी अनुसार ब्राह्मणपुरी निवासी शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज नगर अध्यक्ष जितेंद्र जोशी के बड़े बेटे दिव्यांश (22) का हृदयाघात से निधन हो गया। दिव्यांश बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार सुबह करीब 11 बजे दिव्यांश डायवर्सन रोड स्थित जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचा था। उसे पिता ने अपनी बाइक से जीम पर छोड़ा। पिता घर पहुंचे, इसके कुछ देर बाद ही करीब 11.30 बजे जिम ट्रेनर ने सूचना दी कि दिव्यांश को घबराहट हो रही है। इसके बाद परिजन जिम पहुंचे व दिव्यांश को अस्पताल ले जाया गया। जहां दिव्यांश ने दम तोड़ दिया। जोशी पूर्व विधायक रवि जोशी के रिश्तेदार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *