अमृतसर | थाना घरिंडा पुलिस ने सीमा से सटे गांव नेष्टा में खेत से 8 किलो हेरोइन और 1 ड्रोन बरामद किया है। यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव नेष्टा के पास खेत में भारी वस्तु गिरी है। थाना घरिंडा पुलिस ने विशेष सर्च पार्टी गठित कर मौके पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान खेत से टूटा ड्रोन और पीली टेप में लिपटा पैकेट जब्त किया। जांच की तो पता चला कि पैकेट में हेरोइन है।


