सेना से भगोड़ा मास्टरमाइंड राजबीर उर्फ फौजी चार दिन के रिमांड पर

सिरसा महिला थाना ग्रेनेड हमला मोहाली | सेना से भगोड़ा राजबीर सिंह उर्फ फौजी, जिसे शनिवार को पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की ओर से नार्को-टेरर नेक्सस के खिलाफ शुरू ऑपरेशन के तहत बिहार से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी फौजी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की 4 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। राजबीर फौजी को 29 नवंबर को हरियाणा के सिरसा में महिला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड अटैक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में फौजी ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी (आईएसआई) और अलग-अलग टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के टच में था। उसने माना कि वह पूरे देश में ग्रेनेड और नारकोटिक्स सप्लाई करता था। सिरसा हमले के लिए उसने अमृतसर के गुरजंत सिंह को ग्रेनेड दिए थे, जिसने आगे धीरज और विकास के जरिए इस घटना को अंजाम दिया। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *