अलवर में IAS और ASP के घर में चोरी:दिल्ली रहता है पूरा परिवार, पीछे से घर में घुसा चोर; वारदात कर जूते छोड़ गया

अलवर में चोरों ने IAS और ASP भाइयों के पिता के घर को निशाना बनाया। चोर बाउंड्री कूदकर मकान के अंदर घुसा। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पूरी वारदात पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे खेड़ली कस्बे में नर्सिंग कॉलोनी स्थित तुलसी स्कूल के पास की है। चोरी जिस मकान में हुई, वह रिटायर्ड हेडमास्टर मानसिंह यादव का है। उनके दोनों बेटे प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं। एक बेटा नोएडा में एडिशनल एसपी है। दूसरा बेटा और बहू आईएएस अधिकारी हैं। परिवार वर्तमान में दिल्ली रहता है। खेड़ली आता रहता है। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा खेड़ली थाने के एसएचओ चंदेल ने बताया की, पड़ोसियों ने सुबह मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। मकान मालिक और पड़ोसियों ने तुरंत खेड़ली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी सामान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है की कितना सामान चोरी हुआ है।क्योंकि मकान मालिक अभी मौके पर पहुंचा नही है। सीसीटीवी में दिखा चोर सीसीटीवी फुटेज में चोर मेन गेट के साइड की दीवार से चढ़कर मकान में घुसता और बाद में चोरी का सामान लेकर वापस जाता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में यह भी देखा गया कि चोर भागते समय मकान की बाउंड्री पर अपने जूते छोड़कर फरार हो गया।फिलहाल खेड़ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। (इनपुट:रोहित सिंघल)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *