इंदौर से नए साल में शुरू होगी बैंकॉक की फ्लाइट:इंडिगो-एयर इंडिया एक्सप्रेस कर रही संचालन की तैयारी, एयरपोर्ट जनवरी से 24 घंटे शुरू होगा

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही एक और सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने वाली है। एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि इस इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन जनवरी 2025 से शुरू होने की संभावना है। इस फ्लाइट का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो कंपनी करेगी। एक्सपर्ट की मानें तो इंदौर से बैंकॉक की सीधी फ्लाइट के लिए इंडिगो ने पिछले दिनों एक सर्वे भी कराया था जिसमें यह बात सामने आई थी की इंदौर एयरपोर्ट से बैंकॉक (थाईलैंड) और शारजाह के लिए फ्लाइट यात्रियों की पहली पसंद है। ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि हमने एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधियों से एसोसिएशन के माध्यम से यह रिक्वेस्ट की है कि इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू की जाए। इंदौर को एक और इंटरनेशनल फ्लाइट की जरूरत है, हमें अभी यह देखने मैं आया है कि अभी सबसे ज्यादा जरूरतें बैंकॉक फ्लाइट की हैं।
इंदौर से वर्तमान में सबसे ज्यादा यात्री बैंकॉक के लिए यात्रा कर रहे हैं। इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट इस समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जनवरी 2025 में यह फ्लाइट शुरू होना थी, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट का अभी काम चल रहा है, वहां रात में फ्लाइट का संचालन बंद हो जाता है, इसलिए यह फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई है। अभी ऐसी जानकारी सामने आई है कि जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से इंदौर एयरपोर्ट 24 घंटे के लिए शुरू हो जाएगा, जिसके बाद इंदौर एयरपोर्ट से एयर इंडिया और इंडिगो बैंकॉक की फ्लाइट शुरू कर दें। इंदौर-शारजाह चल रही हाउसफुल
कटारिया ने बताया कि समय बदलने से लगातार बुकिंग बढ़ रही हैं। इंदौर-शारजाह फ्लाइट सातों दिन चलने व रात की जगह दोपहर में पहुंचने से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 80 प्रतिशत सीटें फुल चल रही हैं। फ्लाइट में कुल 176 सीटों में से 135-150 सीटें आने-जाने में लगातार फुल चल रही हैं। कई बार तो यह आंकड़ा 85 प्रतिशत तक पहुंच रहा है।
इस फ्लाइट के पूरी आक्यूपेंसी से चलने का मुख्य कारण यह है कि यह फ्लाइट जो पहले रात में इंदौर से जाती थी और रात में लगभग बजे पहुंचती थी। अब यह सुबह इंदौर से रवाना होकर सुबह 11.30 बजे शारजाह पहुंच जाती हैं, वहीं यात्री होटल के चेक इन टाइम पर दुबई पहुंच जाते हैं। इससे एक पूरा दिन यात्रियों का बिगड़ता नहीं है। सांसद ने भी भेजा था बैंकॉक और सिंगापुर प्रस्ताव
सांसद शंकर लालवानी ने भी लगभग एक साल पहले इंदौर से बैंकॉक और सिंगापुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का एक प्रस्ताव एयरलाइंस कंपनी को भेजा था। उस समय शंकर लालवानी ने दैनिक भास्कर को बताया था कि हमने बैंकॉक और सिंगापुर के लिए प्रस्ताव भेजा है। यह दोनों ऐसी जगह हैं जहां का टूरिज्म सेक्टर काफी डिमांड में रहता है।
एयरलाइंस कंपनियों ने भी हमारे प्रस्ताव पर विचार किया है। भविष्य में इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू हो सकती हैं। इंदौर से सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग लंबे समय से सामने आती रही है। इंदौर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की बात करें तो बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड और सिंगापुर भी जाते हैं। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर एयरपोर्ट को फ्लाइट कैंसिल होने से करोड़ों का नुकसान इंडिगो की लगातार उड़ानें रद्द होने का असर सिर्फ यात्रियों पर ही नहीं, बल्कि इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी की आय पर भी पड़ा है। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को बीते पांच दिनों में करीब दो करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। उड़ानें रद्द होने से होटल, पर्यटन और टैक्सी उद्योग के साथ-साथ एयरपोर्ट की राजस्व व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *