बच्ची को मां से छीन कर ले गया जानवर:4 साल की मासूम का चेहरा नोचा; 4 घंटे तलाश के बाद जंगल में मिला शव

आलीराजपुर में एक जंगली जानवर 4 साल की बच्ची को उसकी मां के हाथ से छीनकर ले गया। जानवर जंगल की तरफ भागा। 4 घंटे तलाश के बाद बच्ची का शव पहाड़ी पर झाड़ियों में मिला। बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोचा हुआ था। पहले जानकारी थी कि जानवर बच्ची को पिता की गोद से छीनकर ले गया है। वन विभाग का कहना है कि बच्ची को ले जाने वाला जानवर तेंदुआ हो सकता है। मामला ग्राम बिचोली के गोदवानी गांव का है। वन विभाग के रेंजर तरुण आनिया ने बताया कि शनिवार शाम को दो बच्चियां अंधेरे में घर के बाहर थीं। एक बच्ची मां की गोद में थी, वहीं दूसरी को हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जा रही थी। इसी दौरान जानवर ने हमला किया और बच्ची को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। पहले ये जानकारी सामने आई थी
पहले बताया गया था कि ​​​गांव के ही रहने वाले देवसिंह 4 साल की बेटी रक्षा को गोद में लेकर घर के पास ही खड़े थे। तभी अचानक जंगल की तरफ से एक जानवर आया और उसने सीधे बच्ची पर झपट्टा मारा। हमला इतना तेज हुआ कि पिता कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनके हाथों से बच्ची गायब हो गई। रेंजर ने कहा- तेंदुए ने शिकार किया होगा
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और वन विभाग की टीम बच्ची की तलाश में जंगल में गए। शाम करीब 7:30 बजे सर्चिंग शुरू हुई। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 11.30 बजे बच्ची का शव मिला। वन विभाग के रेंजर तरुण अनिया ने बताया कि संभवत तेंदुए ने बच्ची का शिकार किया है। उसमें बच्ची के शरीर के ऊपरी हिस्से को क्षत-विक्षत कर दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें… गलियों में दौड़ा तेंदुआ…फिर घर में घुसा, VIDEO; मंदसौर में 4 घंटे मचाई दहशत 17 दिसंबर को मंदसौर के संजीत नाका क्षेत्र की एक कॉलोनी में घुसे तेंदुए को 4 घंटे बाद रेस्क्यू किया जा सका। तेंदुआ मयूर कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जाकर बैठ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर किया। इसके बाद बेहोश तेंदुए को उठाकर पिंजरे में डाला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *