इंदौर में सिंघानिया परिवार विवाद: बहू ने दर्ज कराई एफआईआर:अफसरों से शिकायत के बाद पति-सास-ससुर सहित 4 पर केस, पहले सास-ससुर कर चुके हैं शिकायत

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में बहू और सास-ससुर के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में एफआईआर दर्ज नहीं होने पर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खास बात यह है कि बहू की ओर सर पति पर दूसरी और परिवार पर पहली एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं इससे पहले महिला पर दो बार उसकी सास और एक बार ससुर शिकायत दर्ज करा चुके है। विवाद का वीडियो सामने आया था लसूडिया के शांति निकेतन क्षेत्र में 14 दिसंबर को हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके दो दिन बाद ससुर की शिकायत पर बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब लसूडिया पुलिस ने नेहरू कुटिया, मालकागंज दिल्ली निवासी रूचि शर्मा की शिकायत पर उसके पति नितेश सिंघानिया, ससुर विनोद, सास कनकलता और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में रूचि ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उसे और उसके बेटे को चोटें आईं। पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, लेकिन मारपीट और घर से निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद महिला का मेडिकल कराया गया, जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। ससुर ने भी दर्ज कराई थी एफआईआर मामले में करीब 5 दिन पहले 70 वर्षीय ससुर विनोद सिंघानिया ने भी बहू रूचि शर्मा और उसकी बहन के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। ससुर का आरोप है कि बहू रूचि ने उनकी पत्नी कनकलता और बेटे के साथ मारपीट की थी, जिसमें कनकलता को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। टिफिन में सामान रखकर बाहर भेजती है बहू ससुर ने अपनी शिकायत में बताया था कि रुचि बंगले के एक कमरे में जबरन रह रही है। घर के अन्य सदस्यों से लगातार विवाद करती रहती है। वह टिफिन में सामान रखकर बाहर भेजती है, जिस पर सास कनकलता ने आपत्ति जताई तो रुचि ने गाली-गलौज शुरू कर दी। 14 दिसंबर को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ससुर विनोद के मुताबिक, उन्होंने बेटे नितेश को फोन कर घर बुलाया। जैसे ही नितेश घर पहुंचा, रुचि ने उस पर और सास पर हमला कर दिया। सास कनकलता को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। नितेश ने जब बीचबचाव किया तो रुचि ने उसके हाथ पर काट लिया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पूर्व में भी बहू पर दर्ज हो चुकी है एफआईआर इससे पहले भी रूचि शर्मा के खिलाफ उसकी सास कनकलता सिंघानिया ने करीब दो माह पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रूचि ने जबरन घर में घुसकर कब्जा करने का प्रयास किया और इसी को लेकर विवाद हुआ था। गाजियाबाद–दिल्ली में भी पति के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर रूचि शर्मा इससे पहले गाजियाबाद और दिल्ली में भी अपने पति नितेश सिंघानिया व अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा चुकी है। संपत्ति अधिकार के तहत वह कोर्ट के आदेश पर वह इंदौर के शांति निकेतन स्थित नितेश के घर पहुंची थी। इस मामले को लेकर ससुराल पक्ष ने एसडीएम कोर्ट का भी रुख किया था, जहां एसडीएम ने रूचि से जुड़े प्रकरण में पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। रूचि का आरोप है कि उसके पति, सास और ससुर बाउंसरों की मदद से उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। महिला का पति नितेश और उसका परिवार अनाज के कारोबार से जुड़ा है। परिवार में नितेश के अलावा उसकी बहन और माता-पिता भी शामिल हैं। घटनाक्रम से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… 1. इंदौर में कारोबारी परिवार की बहू पर तीसरी FIR:आरोप- सास को सीढ़ियों से धक्का दिया, पीटा इंदौर में सिंघानिया परिवार की बहू पर उनके ससुर ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। खास बात यह है कि बहू के खिलाफ ये तीसरी एफआईआर है। इससे पहले दो बार सास शिकायत कर चुकी है। लसुड़िया पुलिस के अनुसार, शांति निकेतन निवासी 70 वर्षीय विनोद सिंघानिया ने अपनी बहू रुचि शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विनोद का आरोप है कि सोमवार को रुचि ने उनके बेटे नितेश और पत्नी कनकलता के साथ मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर… कारोबारी परिवार की बहू पर घर में घुसने पर FIR:पुलिस पर लगाए साठगांठ के आरोप​​ इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में गाजियाबाद से आई महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को महिला की सास ने बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, वहीं बहू ने एक वीडियो वायरल कर पुलिस पर ससुराल पक्ष से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *