भोपाल में आयुष मेहता (45) के खुद का गला रेतकर सुसाइड करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके केयर टेकर ने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। केयर टेकर मनीष चौहान ने दैनिक भास्कर को बताया है कि वह शादी कराने की जिद को लेकर मां से भी मारपीट करता था। वह कई नामचीन महिलाओं के साथ अपने संबंध होने के दावे करता था। यही नहीं दिमाग का इलाज करने वाली महिला डॉक्टर के साथ भी छेड़छाड़ कर चुका था। एक नर्स से तो उसने अश्लील हरकत कर दी थी। हालांकि, मनोरोगी होने के चलते लोग उसे नजरअंदाज कर देते थे। 2002 से बिगड़ा मानसिक संतुलन
पुलिस के मुताबिक आयुष मेहता नेहरू नगर में रहता था। एमबीए करने के बाद भी घर पर ही रहता था। उसके पिता इंजीनियर थे और प्राइवेट ठेकेदारी करते थे। उनकी मौत हो चुकी है। आयुष का मानसिक संतुलन साल 2002 से बिगड़ा हुआ था। आए दिन बहकी-बहकी बातें करता रहता था। सब्जी काटने के चाकू से बेडरूम में रेता गला
केयर टेयर ने बताया कि इससे पहले इसी साल अक्टूबर माह में आयुष अपने बेडरूम में था। तभी उसने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला रेत लिया था। उस समय परिजन ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया था। जिससे उसकी जान बच गई। परिजन उसे और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी में थी। इससे पहले गुरुवार (18 दिसंबर) को फिर रात करीब 10 बजे उसने अपने कमरे में सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया। उसे लहूलुहान देख उसकी मां ने परिजनों और पुलिस को मदद के लिए बुलाया। तत्काल बेटे को परिजनों के साथ अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। मनीष ने बताया कि मैं उसके चाचा का सर्वेंट हूं। मुझे इसकी केयर करने के लिए यहां लगाया गया था। मुझे इस मामले की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली थी। उसके बाद हम अस्पताल पहुंचे। अमेरिका और नासा जाने की करता था बातें
मनीष चौहान ने बताया कि लंबे समय से युवक का मानसिक संतुलन खराब था। आए दिन मां को पीटता था। बहकी हुई बातें करता था, अमेरिका ले जाने और नासा ले जाने की बातें करता था। कई बार डॉक्टरों से भी बदसलूकी कर चुका था। हाउस मेड ने परेशान होकर छोड़ दिया था काम
3 महीने पहले तक आयुष के घर में एक महिला काम करती थी। महिला आयुष की मां की देख-रेख के साथ ही खाना भी पकाया करती थी। आयुष दो-तीन बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। रात में अकेला पाकर उससे अश्लील बातें करता था। जब मेड ने इसकी शिकायत आयुष की मां से की, तो मां ने आयुष को मानसिक रोगी बताकर उसकी हरकतों को नजरअंदाज करने की बात कही। लगातार शिकायतों के बाद भी जब आयुष के बर्ताव में बदलाव नहीं आया तो मेड ने काम छोड़ दिया। यह खबर भी पढ़ें…
भोपाल में युवक ने खुद का गला रेता, मौत
भोपाल के नेहरू नगर में रहने वाले युवक ने गुरुवार रात को खुद का गला रेत लिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुसाइड के प्रयास के पहले उसने मां से आखिरी बातचीत में कहा था कि मेरी नासा वाली गर्लफ्रेंड बुला रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…


