पुलिस केंद्र हजारीबाग में 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा वायरलेस भवन

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य स्कीम के तहत पुलिस विभाग की 15 कार्य योजनाओं के लिए 34 करोड़ 75 लाख 38 हजार 850 रुपए का आवंटन दिया गया है। इसके तहत हजारीबाग पुलिस केंद्र में 2.50 करोड़ की लागत से वायरलेस भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं दुमका पुलिस लाइन में 1.95 करोड़ की लागत से मैग्जीन भवन का निर्माण होगा। पलामू स्थित जैप-8 में 100 बेड का बैरक बनेगा। इसके निर्माण के लिए 3.99 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। बोकारो स्थित जैप 4 में भी 100 बेड का बैरक बनाया जाएगा। इसके लिए 4.11 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है। धनबाद में साइबर सेल व टेक्निकल सेल बिल्डिंग का भी निर्माण होगा। इसके लिए 2.71 करोड़ रुपए का आवंटन कर दिया दया है। धनबाद के ही जैप थ्री में जी प्लस थ्री 12 एलएस क्वार्टर का निर्माण कराया जाएगा। इसपर 3.40 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पूर्वी सिंहभूम में महिलाओं के लिए पुलिस भवन का निर्माण होगा। इसपर 2.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर में 100 बेड का बैरक बनाया जाएगा। इसके लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। {पूर्वी सिंहभूम में परेड और ड्रिल ग्राउंड के लिए 1.90 करोड़ रुपए का आवंटन {बोकारो में जैप 4 में मैग्जीन भवन के निर्माण के लिए 1.49 करोड़ का आवंटन {पलामू में जैप 8 में किचन और डाइनिंग हॉल के लिए 1.10 करोड़ रुपए का आवंटन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *