बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से वर्क इंस्पेक्टर सहित 1907 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 जनवरी 2026 तय की गई है बिहार तकनीकी सेवा ने वर्क इंस्पेक्टर सहित 1907 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा लास्ट डेट- 8 जनवरी 2026 शैक्षणिक योग्यता : वर्क इंस्पेक्टर के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास। आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल / सर्वेयर या प्लम्बर ट्रेड की परीक्षा पास की हो। डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए बायोलॉजी के साथ 12वीं पास, डेंटल हाइजीन में 2 साल का डिप्लोमा, बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल द्वारा डेंटल हाइजीनिस्ट के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। हॉस्टल मैनेजर के लिए होटल मैनेजमेंट में डिग्री। आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष है। सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष है। महिला, ओबीसी 40 वर्ष। एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन शुल्क : 100 रुपए है। आवेदन : btsc.bihar.gov.in पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। जानकारी दर्ज करें। फीस व फॉर्म भरें। चयन प्रक्रिया : रिटन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नॉन टीचिंग के 173 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता : पद के अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। आयु सीमा : जारी नहीं की गई है। आवेदन शुल्क : निशुल्क है। कैसे करें आवेदन : एनसीईआरटी की वेबसाइट ncert.nic.in पर लॉग ऑन करें। “रिक्तियों” अनुभाग में “विभिन्न गैर-शैक्षिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करना” के तहत “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें। खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें। अपना आवेदन पत्र भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें। फॉर्म को डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। चयन प्रक्रिया : रिटन एग्जाम, पद के अनुसार स्किल टेस्ट (यदि लागू हो तो) और इंटरव्यू के आधार पर होगा।


