झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है। पारा जमाव बिंदु की ओर लुढ़क रहा है। छह जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शनिवार को लोहरदगा राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर पहुंच गया। इसी बीच सर्दी से गिरिडीह के मोतीलेदा निवासी प्रेम राय (37) और कोडरमा के राणे गांव के भुवनेश्वर रजक (75) की मौत हो गई। ।इधर, मौसम विभाग ने दो दिन तक राज्य के 16 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी है। इसके लिए ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को रांची का तापमान 7.8 डिग्री रहा, वहीं कांके का तापमान 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा 10 डिग्री से नीचे जिला न्यूनतम गिरा लोहरदगा 3.0 4.7 हजारीबाग 8.1 3.4 गुमला 5.2 3.2 डालटनगंज 6.9 2.3 रांची 7.8 1.3 खूंटी 9.1 0.5 ये विमान रद्द रहे 6ई 7089/7014 कोलकाता-रांची-कोलकाता,
6ई 7317/7251 कोलकाता-रांची-कोलकाता,
6ई 7561/7562 कोलकाता-रांची-कोलकाता,
6ई 6287/576 दिल्ली-रांची-दिल्ली,
1239/1248 बंगलुरू-रांची-बंगलुरू,
1046/1047 दिल्ली-रांची-दिल्ली,
1237/1238 मुंबई-रांची-मुंबई,
7674 कोलकाता-रांची-कोलकाता 27 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवा के गर्म-नम हवा के संपर्क में आने से सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो रही है। दिन-रात कनकनी बढ़ रही है। इसका असर विमान और रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। अभी 27 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।- अभिषेक आनंद, उप निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र दो दिन कैसा रहेगा मौसम


