भास्कर न्यूज| जालंधर जम्मू के एमए स्टेडियम में 18 से 21 तक चली अस्मिता खेलो इंडिया नॉर्थ जोन सॉफ्ट टैनिस प्रतियोगिता में पंजाब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। टूर्नामेंट के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पंजाब टीम के मैनेजर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल, एमेच्योर सॉफ्ट टैनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया से हरसान जे खोदारा विशेष सलाहकार सॉफ्ट टैनिस फेडरेशन वेगड़ा, प्रशांत त्रिपाठी समेत अन्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत मेजबान जम्मू कश्मीर के प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश ने पहला, मेज़बान जम्मू कश्मीर ने दूसरा व पंजाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाब टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव नरेंद्र पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।


