जालंधर| रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा के तहत लड़कियों के लिए जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन में आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डॉ. गुरिंदरजीत कौर के निर्देशानुसार प्रिंसिपल गौहरीना व सुधीर कुमार की अगुवाई में प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर जिले के विभिन्न स्कूलों से छात्राओं ने हिस्सा लिया। 35 किलो भार वर्ग में पहला स्थान – अर्बता (ईस्ट-1); दूसरा – नंदिनी (नकोदर); तीसरा स्थान – लवलीन कौर (नूरमहल) और सिमरनजीत कौर ने जीता । 40 किलोग्राम भार वर्ग: पहला – अंजलि (ईस्ट-4); दूसरा – खुशबू (नकोदर); तीसरा स्थान – नेहा (वेस्ट-1) और गुरजीत कौर (शाहकोट) का था। 45 किलो भार वर्ग: पहला – श्रद्धा (ईस्ट-4); दूसरा – खुशबू कुमारी (ईस्ट-1); तीसरा – रुखसाना (शाहकोट) और नवनीत कौर (आदमपुर) ने पाया । 50 किलो भार वर्ग: पहला – श्वेता कुमारी (ईस्ट-4); दूसरा – मनीषा कुमारी (अलावलपुर); तीसरा – नुपुर (ईस्ट-1) और कनिका (वेस्ट-1) का था।


