जालंधर| जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत के कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रिंसदीप सिंह, अर्शदीप सिंह और गुरजोत सिंह का राउंड ग्लास हॉकी अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। अकादमी का हिस्सा रहे तीनों युवा खिलाड़ी भारत के पदक विजयी अभियान के अहम स्तंभ रहे। राउंड ग्लास के संस्थापक गुरप्रीत सनी सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और पूरे टूर्नामेंट में दिखाए खेल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। तीनों खिलाड़ियों को ₹1 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की।


