लुधियाना| रविवार सुबह 3:15 बजे धुंध के दौरान वेरका मिल्क प्लांट चौक पर बलेनो, इनोवा और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसे में 16 साल की लड़की राशि सेठी की मौत हो गई और 6 लोग जख्मी हो गई। घायलों में पूर्वी, सुहानी, नव्या, सात्विक, देव मल्होत्रा, सुखविंदर सिंह और गुरचरण सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को रघुनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, बलेनो कार में सवार सभी युवक-युवतियां नाबालिग थे और बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। थाना सराभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा ने बताया कि बलेनो कार को देव मल्होत्रा चला रहा था और कार उसी की थी। सभी लोग सुहानी का बर्थडे सेलिब्रेट करके लौट रहे थे। कार की अगली सीट पर सात्विक, पीछे की सीट पर नव्या, पूर्वी और सुहानी बैठी थीं, जबकि राशि सेठी बीच में बैठी थी। टक्कर लगते ही राशि डैशबोर्ड की ओर जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद पालतू कुत्ते की भी हादसे में मौत हो गई। | सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है। देर रात नाबालिग बच्चों को अकेले पार्टी में न भेजें तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं। पिछले 20 दिनों में नाबालिगों से जुड़ा ये दूसरा सड़क हादसा है, जिसमें मौतें भी हुई है, इसलिए माता-पिता को अपने बच्चे को लेट नाइट के लिए बाहर भेजते समय किसी बड़े परिजन को भी साथ भेजना चाहिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा सके। टक्कर लगते ही मैं मुंह के बल गिर गया नाइट शिफ्ट खत्म करके घर की तरफ जा रहा था। इनोवा कार में उसका साथी सुखविंदर सिंह उसके आगे था। तभी सामने से बलेनो कार तेज रफ़्तार में आई। उसने इनोवा को टक्कर मारते हुए पीछे की ओर धकेल दिया। मेरी एक्टिवा भी दोनों भी वाहनों से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो हुई। मैं मुंह के बल जमीन पर गिर गया। पहले 3 मिनट कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। फिर जब कुछ होश संभाला तो देखा कि कई जख्मी हैं। फिर घायलों को रघुनाथ अस्पताल लेकर जाया गया। – हादसे में घायल गुरचरण सिंह वासी साहनेवाल ने जैसा कि बताया खबर से सबक बलेनो नशा, तेज रफ्तार व नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की जांच


