पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय चार ​दिन नहीं पड़ेगा कोहरा

श्रीगंगानगर|पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 से 22 दिसंबर तक बादल छाए रहने, कोहरा का असर देखने को मिलेगा। सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा दर्ज होने व राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पुन: न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। आगे क्या; नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके प्रभाव से उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाया है। डॉ. राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम वैज्ञानिक, जयपुर सर्दी की वजह से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल सहित जिलेभर की सीएचसी, पीएचसी व निजी अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज ईलाज के लिए पहुंच रहे हैं। युवा व बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चे भी वायरल के चपेट में हैं। डॉक्टरी सलाह: डॉक्टर सलाह देते हैं कि सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें और गर्म कपड़े पहनें। बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को खास ध्यान रखना चाहिए। ठंड में धूप का सेवन फायदेमंद होता है, इसलिए रोज कुछ समय धूप में जरूर बैठें। खान-पान में गर्म व पौष्टिक चीजें शामिल करें। गुनगुना पानी पिएं और अदरक, तुलसी, हल्दी जैसी चीजों का सेवन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *