बीकानेर | लघु उद्योग भारती बीकानेर के तत्वावधान में स्वयं सिद्धा मेला का समापन रविवार को हुआ। लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि गौड़ी पार्श्वनाथ भवन गोगा गेट सर्कल के पास आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प, घरेलू उद्योगों के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। यह मेला आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इससे स्थानीय उद्यमियों को उत्पादों के प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर मिला। तीन दिवसीय इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक गतिविधियां भी आयोजित हुई। गोयल ने यह भी बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों, महिला उद्यमियों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना रहा। मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर एसजीएसटी कांतिलाल जसोल, असिस्टेंट कमिश्नर सीजीएसटी धर्मेंद्र उपाध्याय, जीएम डीआईसी रेलवे मजिस्ट्रेट सुरेंद्र, निखिल गर्ग मजिस्ट्रेट, माधवी मोदी, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के जुगल राठी एवं जिला उद्योग संघ के डीपी पचिसीया, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार, हर्ष कंसल, राकेश जाजू, प्रकाश नवल, अरविंद गौड़ आदि मौजूद रहे।


