बीकानेर | बीकानेर स्पोर्ट्स लीग 2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें प्रतियोगिता के सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नकद पुरस्कार भी दिए गए। मुख्य अतिथि एसएल हर्ष थे। उन्होंने अर्जुन के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि बैडमिंटन सचिव नारायण दास पुरोहित, बास्केटबॉल सचिव राजेंद्र राठौड़, राजस्थान स्केटिंग सचिव योगेंद्र खत्री थे। प्रतियोगिता में प्रताप सिंह की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अभिभावक, प्रशिक्षक हेमंत मोदी, राहुल खत्री, मनेश्वर व्यास एवं कपिल पंवार भी मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. सोनिका गोदारा ने की।


