ग्वालियर| जेसी मिल कन्या महाविद्यालय में 20 दिसंबर शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना सिंह चौहान ने की। जिला संगठन की ओर से डॉ. मनोज अवस्थी, सदस्य डॉ. साधना यादव, सचिव एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा जैन मौजूद रहीं। बैठक में नियमित गतिविधियों की समीक्षा की गई। विशेष आवासीय शिविर के लिए गोद ग्राम चंदनपुरा को चुना गया। जिला संगठक ने इस चयन की सराहना की। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए चंदनपुरा को उपयुक्त बताया गया। बैठक में उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी हुआ। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व समझाया गया।


