पचमढ़ी में जमी ओस की बूंदें, पारा 4.6 डिग्री:नर्मदापुरम में 1.5 डिग्री बढ़ा तापमान; अगले 2 दिन थोड़ी राहत की उम्मीद

नर्मदापुरम जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सोमवार सुबह से ही पूरा जिला ठंड से ठिठुरता नजर आया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड का असर इतना ज्यादा रहा कि सुबह ओस की बूंदें जमी हुई मिलीं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यहां पारे में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। नया सिस्टम कमजोर, इसलिए बढ़ेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि पिछले दिनों बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब समाप्त हो गया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयन रीजन में बन रहा है, लेकिन फिलहाल वह दूर है और कमजोर है। इसका असर सिर्फ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ही रहेगा। इस वजह से अगले दो दिनों तक जिले में रात के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जानिए कहां कितना रहा तापमान फसलों के लिए फायदेमंद, पर्यटक जला रहे अलाव कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह कड़ाके की ठंड गेहूं और चने की फसल के लिए काफी लाभदायक रहेगी। दूसरी ओर, पचमढ़ी में पर्यटक इस मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। सुबह जमी हुई ओस पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, वहीं रात में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *