चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आया:मौसम विभाग का कोहरे का अलर्ट, आने वाले दिनों में हो सकता है कोहरे का असर

चित्तौड़गढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी सुबह-सुबह ठंड और धुंध देखने को मिल रही है। एक बार फिर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, जिससे दिन की गर्मी में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन रात और सुबह की ठंड बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस बदलाव के कारण लोगों को दिन-शाम को राहत का अहसास हो रहा है। मौसम का यह लगातार उतार-चढ़ाव खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग ठंड-गर्मी दोनों परेशान पिछले कई दिनों से चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, लेकिन रविवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस था। सुबह धुंध शाम धूप, मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट सोमवार सुबह चित्तौड़गढ़ में हल्की धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता कुछ समय के लिए कम हो गई। हालांकि जैसे ही धूप निकली, धुंध भी धीरे-धीरे छंट गई। सुबह की ठंड और धुंध के कारण सड़कों पर चलने वाले लोगों और गाड़ी चालकों को सतर्क रहना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर सुबह और देर रात को कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। ऐसे में गाड़ी चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, आने वाले दिनों में बदलाव जारी मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आने वाले दिनों में कभी हल्की ठंड बढ़ सकती है तो कभी दिन में धूप तेज हो सकती है। इस सिस्टम के प्रभाव से सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे की स्थिति बन सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *