सीकर में आज सुबह कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री:रानोली गांव में विजिबिलिटी 50 मीटर रही, कल से सर्दी बढ़ने की संभावना

सीकर में आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छाया। शिश्यूं-रानोली इलाके में विजिबिलिटी 50 मीटर ही रही। जिला मुख्यालय पर आसमान साफ रहा लेकिन शिश्यूं, रानोली और पलसाना इलाकों में आज सुबह धुंध छाई। वहीं, आज दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। बादलों की लगातार आवाजाही की वजह से ठंडी हवाओं का दौर अभी कमजोर है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बादलों के कारण दिन में भी जिले में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। जबकि इससे पहले पिछले 2 सप्ताह से लगभग 26-27 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार अब 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।सीकर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक सप्ताह तक सीकर के मौसम में लगातार बदलाव होंगे। वहीं, अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर बना हुआ है। अगले 2-3 दिनों में सीकर इलाके में तापमान में हल्की गिरावट होगी। अगले 4 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *