कोटा में अचानक बदलाव के साथ ठंडी हवा का दौर शुरू हुआ। कल देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। तापमान में भी गिरावट आई न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विजिबिलिटी भी घटकर 500 मीटर रह गई। जिले में कोहरा छाया हुआ है। वहीं हाईवे पर घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। वाहन चालक अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। वही सूर्य देव के भी 9 बजे तक दर्शन नहीं हुए। पिछले 5 दिनों से धूप निकलने से दिन के समय ठंड से तो राहत बनी हुई थी। वही सुबह शाम गलन ठिठुरन बरकरार है। जिले में शीत लहर का दौर भी जारी है। वही फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेसहारा, गरीब लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहराछाया हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 500 मीटर दर्ज की गई।


