जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की विवेक विहार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 995 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया है। डीसीपी वेस्ट राजर्षी राज ने बताया कि मादक पदार्थ सप्लायरों की चयन तोड़ने के लिए इन दोनों मिशन संकल्प अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत विवेक विहार थाना पुलिस ने मोगरा गुमटी से गुड़ा रोड पर कार्रवाई की जिसमें एक स्विफ्ट कर से 995 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया वही तस्करी में प्रयुक्त कर को जगत किया गया एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी महिपाल (23) पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी बालाजी नगर गुडा विश्नोइयां व राजूराम (25) पुत्र सोहनलाल बिश्नोई निवासी सरनाडा की ढाणी काकेलाव के पास पुलिस थाना डांगियावास को गिरफ्तार किया। आरोपी मादक पदार्थ कहां से खरीद कर लाए इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दे कि इस माह पुलिस की ओर से करीब 20 कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी को लेकर वेस्ट जिले में की जा चुकी है।


