अंतरराष्ट्रीय ऑफ़लाइन ग्रुप आर्ट एग्ज़ीबिशन कल तक:जयपुर पहुंचे देश-विदेश के 70 कलाकार, प्रदेश के कलाकारों को भी मौका

पद्मश्री तिलक गीताई आर्ट गैलरी एवं सांस्कृतिक केंद्र जयपुर में अंतरराष्ट्रीय ऑफ़ लाइन ग्रुप आर्ट एग्ज़ीबिशन में भारत और अन्य देशों के 70 से अधिक कलाकारों की कला का प्रदर्शन है। यह एग्ज़ीबिशन 11 से 13 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक दर्शकों के लिए खुली है। प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न शहरों से जैसे जयपुर, दिल्ली, मुंबई, नोएडा, पुणे, उदयपुर, अहमदाबाद, और जलगांव के कलाकार पहुंचे हैं। इसमें क‌ई राष्ट्रीय एवं 7 अंतर्राष्ट्रीय अलग अलग देशों के प्रमुख कलाकार भी शामिल हैं। इस एग्ज़ीबिशन की विशेषता यह है कि इसमें मिस्र (Egypt), इंडोनेशिया (Indonesia), ईरान (Iran), सीरिया (Syria), फिलिपीन्स (Philippines) और ताइवान (Taiwan) जैसे देशों से भी कलाकार अपनी कला प्रस्तुत कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों में प्रमुख नाम जैलाने मोहम्मद नेगम (मिस्र), विस्मा त्रियाना एमपी (इंडोनेशिया), डॉ. चियालिंग चांग (ताइवान) और खेदेर असीजीएसटी अलवर सुमित कुमारब्दुल करीम (सीरिया) हैं। इस प्रदर्शिनी का उद्घाटन शनिवार को सीजीएसटी अलवर के कमिश्नर सुमित कुमार यादव ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *