राजस्थान-कर्नाटक में की ठगी, भीलवाड़ा पुलिस ने दबोचा:कमीशन के लिए की वारदातें, दूसरे राज्य में भी साइबर फ्रॉड किया

कमीशन का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ कर्नाटक में कई मामले दर्ज हैं। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया- हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में आए दिन मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी करने के बढ़ते मामलों को गम्भीरता से लेते हुए हमीरगढ़ थाना प्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने संदिग्ध मोबाइल नम्बर 9216132194 की डिटेल खंगालकर सिम मालिक की तलाश शुरू की। नंबर ट्रेस कर पहुंची आरोपित तक पुलिस टीम इस नम्बर को ट्रेस करते हुए कान्याखेडी चौराहा स्थित नितिन स्पीनर्स व आरएसएमडब्ल्यु फैक्ट्री पहुंची। जांच में सामने आया कि यह संदिग्ध मोबाईल नम्बर मोहम्मद युसुफ अन्सारी के नाम पर रजिस्टर्ड है और वो आरएसएमडब्ल्यु फैक्ट्री कान्याखेडी मे मजदुरी करता है तथा फैक्ट्री के अन्दर बने मजदुर कॉलोनी मे क्वाटर लेकर रहता है।पुलिस आरएसएमडब्ल्यु फैक्ट्री में बने क्वाटरो मे पहुंची जहां इस आरोपी की तलाश करने पर की गई तो वो फैक्ट्री के क्वाटर नम्बर 63 से पकड़ लिया। 500 रुपए का कमीशन मिला पूछताछ में उसने बताया कि आज से दो ढाई महीने पहले मेरी जान पहचान मेरे साथ फैक्ट्री मे काम करने वाले असम निवासी शहदुल हुसैन से हुयी थी उसने मुझे बताया की मै तुम्हारे फोन पर एक लिंक भेजूंगा उससे मुझे पैसे मिलेगे और मेरे जितने पैसे आयेगे उसमे से तुझे उचित कमीशन दे दूंगा तो मै लालच मे आ गया और उसको अपना मोबाईल फोन दे दिया। उसके बाद शहदुल ने मेरे मोबाईल फोन मे एक लिंक डाला और उसके बाद उस लिंक को खोल कर कुछ किया था उसके बाद मेरा मोबाईल फोन मुझे दे दिया था और मुझे 500 रूपये नकद दे दिये थे।उसने मुझे कहा की अब जो भी पैसे आयेगे उसमे से तेरा कमीशन तुझे मिलता रहेगा। पुलिस ने चेक किया मोबाइल पुलिस ने जब इस युवक अंसारी के मोबाईल की जांच की तो सामने आया कि व्हाटसअप नम्बर 9216132194 पर संदिग्ध व्यक्ति शहदुल हुसैन के मोबाईल नम्बर 7426806543 से 23 सितम्बर को एक मिस्ड वॉईस कॉल एवं एक लिंक इन व आउट हुआ है और इसके बाद कोई चैट नही है।वहीं पीडित के मोबाईल नम्बर पर घटना के बाद 30 नवम्बर व 18 दिसम्बर को चैटिंग की गई है। कर्नाटका पुलिस को दी गिरफ्तारी की सूचना पुलिस ने आरोपित के मोबाईल को जप्त कर अभियुक्त मो.युसुफ अंसारी पिता मो.इस्लाम अंसारी (28 ) निवासी पंडरिया थाना पनचानपुर जिला गया बिहार हाल आरएसएमडब्ल्यु फैक्ट्री कान्याखेडी थाना हमीरगढ जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया इसके खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की । आरोपी कर्नाटका में भी साइबर फ्रॉड की वारदातों को अंजाम दे चुका है। कर्नाटका पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना दी गई। ये थे टीम में शामिल इस साइबर ठग को पकड़ने में हमीरगढ थाना प्रभारी दिलीप सिंह,कॉन्स्टेबल फकीर चन्द गुर्जर,बिल्लु जाट,हरेन्द्र सिंह टीम में शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *