अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ पर शनिवार शाम को लोगों ने जश्न मनाया। इस मौके पर भगवान राम की आरती उतारी। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ गेपसागर झील में दीपदान का आयोजन किया। वहीं रंगारंग आतिशबाजी की गई। श्रीरामोत्सव आयोजन समिति की ओर से शनिवार शाम शहर के गेपसागर की पाल पर श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ मनाई गई। गेपसागर की पाल पर विभिन्न हिन्दू संगठनों और शहर के लोग इकट्ठे हुए। भगवान श्रीराम की तस्वीर के सामने सामूहिक दीपक से महाआरती उतारी गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भगवान श्रीराम, कष्टभंजन देव हनुमान के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद लोगों ने गेपसागर झील में दीपदान किया, जिससे झील दीपक की रोशनी से झिलमिल रोशनी से आकर्षक लगने लगी। वहीं झील के बीच से आसमान में रंगारंग आतिशबाजी की गई। आतिशी नजारों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे। वहीं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


