मावठ से फसलों को फायदा:कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा

दौसा जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। यहां बीती शाम को शुरू हुई रिमझिम बारिश रुक-रुक कर देर रात तक चलती रही। साथ में सर्द हवाओं से ठंड का असर बढ़ गया। देर रात तक हुई रिमझिम बारिश रबी फसलों के लिए अमृत साबित होगी, लेकिन कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिला मुख्यालय की सड़कों पर अलसुबह लोगों की आवाजाही बेहद कम देखी गई, हालांकि सर्दी से बचाव के जतन के साथ लोग मॉर्निंग वॉक करते देखे गए। बारिश और सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट बनी हुई है। यहां रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 3 दिन न्यूनतम तापमान के स्थिर बने रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *