करौली में बारिश के बाद घना कोहरा छाया:शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, फसलों को होगा फायदा

करौली जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार दोपहर से क्षेत्र में बादल छाए रहे और रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद रविवार सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। शनिवार शाम करीब 5 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी आधी रात तक जारी रही। इस दौरान कभी तेज तो कभी मध्यम गति से बारिश होती रही। बारिश और कोहरे के कारण तापमान में मामूली वृद्धि के बाद लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहे। मौसम के इस बदलाव का किसानों की रबी फसल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। सर्द हवाओं और शीतलहर के कारण लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने, कोहरा और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *