सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने 2 लड़कों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 15 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी 15 साल की बेटी को 19 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे दूसरे गांव के रहने वाले 2 लड़के बहला-फुसलाकर किडनैप करके अपने साथ ले गए। दोनों लड़कों ने 18 दिसंबर को भी नाबालिग के घर के आसपास घूमकर ले जाने का प्रयास किया था। नाबालिग लड़की के पास एक मोबाइल फोन भी था। जिस पर एक लड़के ने वॉयस रिकॉर्डिंग भी भेजी थी। वॉयस रिकॉर्डिंग भेजने वाला लड़का पहले भी नाबालिग को ले जाने का प्रयास कर चुका है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में नीट की तैयारी कर रहा स्टूडेंट लापता:सुबह कोचिंग से बिना बताए निकला,मोबाइल भी स्विच ऑफ, भाई ने दर्ज कराया मामला सीकर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे कोचिंग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। स्टूडेंट के भाई ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर अब पुलिस स्टूडेंट की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)


