संयुक्त सचिव ने कहा:इंदौर का जीरो वेस्ट मॉडल अन्य शहरों के लिए अनुकरणीय

भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा ने शनिवार को शहर में कचरा संग्रहण और उसके निपटान की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि इंदौर का जीरो वेस्ट मॉडल देश के दूसरे शहरों के लिए अनुकरणीय है। कचरे के सेग्रीगेशन और जीरो वेस्ट के क्षेत्र में इंदौर का काम बेहतरीन है। इस दौरान निगमायुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने उन्हें इंदौर के नवाचार, कचरा प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी। इंदौर का यह जीरो वेस्ट मॉडल ह्यूमन मैट्रिक्स सेक्योराइट द्वारा प्रबंधित और संचालित किया जाता है। यह स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में कई सालों से बेहतर काम कर रहा है।
मिश्रा ने इंदौर के जीरो वेस्ट वार्ड के रूप में पहचाने
जाने वाले वार्ड 47 में राजकुमार रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे विभिन्न कचरा प्रबंधन केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने एमआरएफ सेंटर (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का दौरा किया। यहां सूखे कचरे को अलग कर पुनः उपयोगी सामग्री निकालने का कार्य किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *