उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण पर विशेष सेमिनार:स्पेन के प्रोफेसर समेत देशभर के शिक्षाविदों ने की वैश्विक शिक्षा पर चर्चा

जयपुर के मानसरोवर स्थित आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ डीयूस्टो से एसोसिएट प्रोफेसर एसर एलटुना गार्सिया डी सालाजार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में वैश्विक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और शैक्षणिक रणनीतियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना था। कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रोफेसर सालाजार ने अंतरराष्ट्रीयकरण के माध्यम से उच्च शिक्षा के रूपांतरण पर अपने विचार साझा किए।दूसरे सत्र में आयोजित पैनल डिस्कशन में मणिपाल यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ.संतोष पाटिल, राजस्थान विश्वविद्यालय की डॉ. रश्मि जैन और आईबीएस, जयपुर की डॉ. अर्चना राठौड़ ने उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीयकरण की संस्कृति के निर्माण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एमिटी यूनिवर्सिटी, कनोरिया महिला कॉलेज, सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षाविद शामिल हुए। आईआईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक गुप्ता, वाइस चांसलर टी.एन. माथुर और रजिस्ट्रार डॉ. राखी गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेमिनार ने भारतीय उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *