31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में चलेंगे अभियान:स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को यातायात नियमों की जानकारी देंगे, ड्राइवर्स की होगी नेत्र जांच

मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान द्वारा 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद् परिवहन मंत्रालय, नई दिल्ली के सदस्य डॉ. निर्मल जैन ने पोस्टर विमोचन के साथ इस अभियान की शुरुआत की । कार्यक्रम संयोजक कौशल सत्यार्थी ने बताया कि 1 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें यातायात नियमों पर वेबिनार, जागरूकता रैलियां, ड्राइवर्स के लिए नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और हेलमेट वितरण कार्यक्रम शामिल हैं। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी प्रो. डॉ. राजीव सक्सेना के अनुसार इस अभियान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, स्काउट एंड गाइड्स, एनएसएस और एनसीसी को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में दुर्गा वर्मा, रितु जैन, दीव्यांशु, त्रिशा, चंचल, सहज, जूबेर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *