टोंक जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार दूसरे दिन रविवार को कोहरा और हल्के बादल छाये। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया। साथ ही शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई। इससे सर्दी बढ़ है। सर्दी बढ़ने से जिले में तापमान भी गिर गया। ऐसे लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई। लोग सर्दी से ठिठुर गए। लोग सर्दी से राहत पाने के लिए ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई जगह अलाव का सहारा लिया। वहीं इस गलन, शीतलहर से दुपहिया वाहन चालकों को एक बार फिर से सर्दी, कोहरे से काफी परेशान होना पड़ा है। कोहरे के चलते दुपहिया वाहन चालकों के अलावा बड़े वाहन चालकों को भी परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी 30- 40 मीटर रही। तो शहर में 50-60 मीटर रही। उधर इस शीतलहर, गलन, कोहरे के चलते रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले रविवार को दो- दो डिग्री सेल्सियस गिर गया। आज अधिकतम अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटे के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस गिरकर कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले दो डिग्री गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस। ऐसे में रात और दिन के समय लोग सर्दी से कंपकपाते देखे रात के समय तो सर्दी थोड़ी कम लगी, लेकिन सुबह शीतलहर चलने से लोग सर्दी से कांप उठे। ज्ञात रहे कि जिले में इस साल करीब डेढ़ माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है। इसमें दस बारह दिन एक साथ कोहरा छाया था। फिर चार दिन मौसम साफ रहा। फिर शनिवार से कोहरा छा रहा है। आज यह और घना हो गया है। इससे लोग घरों से कम हीं निकले।


