रोटरी क्लब का सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पहल:विमुक्ति गर्ल्स स्कूल में 10 से 26 वर्ष की आयु वर्ग की 334 लड़कियों को लगा एचपीवी का टीका

जयपुर में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विमुक्ति गर्ल्स स्कूल में रोटरी क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 और रोटरी क्लब दिल्ली साउथ की पहल पर एक विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्कॉट पूनावाला और रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3056 का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की जिला गवर्नर और आईआईएस विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार राखी गुप्ता ने किया। इस अभियान में 10 से 26 वर्ष की आयु वर्ग की कुल 334 लड़कियों को एचपीवी वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया गया। एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। यह टीकाकरण अभियान महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के प्रयास न केवल वर्तमान में बल्कि भविष्य में भी युवा महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *