झालावाड़ में शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त:15 मिनट हुई तेज बारिश, किसानों की फसलों को नुकसान का खतरा

झालावाड़ में मौसम के बदलते मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बीती रात करीब 15 मिनट की तेज बारिश ने शहर की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी। रविवार को भी सुबह से कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। शनिवार को दिनभर धूप रहने के बाद शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र में कोहरा और बारिश का माहौल बना हुआ है। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और शाम 5 बजे से तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद मावठ जैसी स्थिति बन गई। बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश ने सड़कों पर जलभराव कर दिया। फसलों में फंगस लगने का खतरा बढ़ा
कृषि विशेषज्ञ जयेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। अफीम, लहसुन और धनिया जैसी फसलों में फंगस लगने का खतरा बढ़ गया है। जमीन में बढ़ी नमी से फसलों को नुकसान की आशंका है। सरसों और धनिया में फूल झड़ने की समस्या भी देखी जा रही है। साथ ही पॉली हाउस में उगाई जा रही फसलों के लिए धूप की कमी चिंताजनक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *