जूनी इंदौर में बीजेपी पार्षद कालरा के घर पर हमला करने के मामले में करीब आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में सीएम के आदेश के बाद एसआईटी गठित की गई। कुल 22 आरोपी चिन्हित किए गए है। कुछ आरोपियों के यहां दबिश भी दी गई। लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस जीतू यादव पर भी शिकंजा कस सकती है। हमले में उनके चचेरे भाई का नाम भी सामने आया। पकड़ाए आरोपियों ने कबूला है कि उसके इशारे पर हमला हुआ था। इधर पुलिस को सतीश भाऊ के साथ भी जीतू के वीडियो मिले है। जो उनके जन्मदिन के दिन के हैं। जूनी इंदौर में पार्षद कालरा के यहां हुए हमले के मामले में एक सप्ताह बाद एसआईटी का गठन किया गया। मामले में एडीशन डीसीपी आनंद यादव को कमान दी गई है। जिसमें एसीपी और दो टीआई को भी शामिल किया है। एसआईटी की पूछताछ में दीपक जेरिया और नितिन अड़ागले ने कबूला है कि वह हमले शामिल थे। लेकिन हमला जीतू के चचेरे भाई अवि उर्फ अभिलाष के इशारे पर हुआ है। उसने ही सभी युवकों को बुलाया। हमले के बाद सभी अलग अलग भाग गए। जीतू के साथियों के यहां दबिश, परिवार से भी पूछताछ पुलिस ने जीतू के साथियों के यहां दबिश है। जिसमें सोनू जिनका सोना चांदी का काम है। वह नही मिला। उसके परिवार से पूछताछ कर पुलिस वापस आ गई। फिलहाल पुलिस को धन्ना राय, धीरज शिंदे, नवीन शर्मा, आशीष मालवीय, संपत यादव, मिथुन डागर, अभिलाष यादव, नितिन अड़ागले, देवेन्द्र सरोज,सोनू सूरवीर,गोलू आदिवाल,दिलीप बसवाल,नाथू काला,लोकेश प्रजाप्रत,संतोष केमिया,परमजीत तोमर,विशाल गोस्वामी,दीपू काका,बंटी पिटू,अक्षय और बंटी ठाकुर की तलाश है। सतीश भाउ के साथ भी है याराना जीतू यादव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा है। जिसमें जेल से कुछ समय पहले सजा काटकर आए दो नंबर इलाके के बडे बदमाश सतीश भाउ अपने दोस्तो के साथ जीतू यादव के घर पहुंचे। यहां हार माला पहनाकर स्वागत किया। वही मिठाई भी खिलाई। जीतू पर भी करीब 11 अपराध है। जिसमें तीन अपराध गंभीर धाराओं के है। जिसमें संयोगितागंज और परदेशीपुरा इलाके में अपराध दर्ज है।


